शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) को 30.30 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 30.28 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% बढ़ कर 346 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 336 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजों की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.49% के नुकसान के साथ 3,481.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख