शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के मुनाफे में इजाफा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा बढ़ कर 330.23 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 250.25 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 32% की वृद्धि हुई है।
अप्रैल-जून 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय भी 19% बढ़ कर 2435.30 करोड़ रुपये दर्ज हुई है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2048.42 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में इंडसइंड बैंक के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। नतीजों की खबर के बाद बीएसई में बैंक का शेयर लाल निशान से हरे निशान पर चला गया और 439.50 रुपये तक चढ़ गया। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में यह बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। आखिरकार यह 0.14% के नुकसान के साथ यह 427.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!