शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) को 4,633 करोड़ रुपये का मुनाफा

सूचना तकनीकी (आईटी) क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 21% बढ़ कर 4,633 करोड़ रुपये रहा है, जबकि अप्रैल-जून 2013-14 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,839 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 35% बढ़ा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3,318 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय भी 16.6% बढ़ कर 20,977 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि अप्रैल-जून 2013-14 तिमाही में 17,987 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर कंपनी की कुल कामकाजी आय 34.3% बढ़ी है। बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 15,621 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। जुलाई-सितंबर 2013 में टीसीएस का ईपीएस (बेसिक) बढ़ कर 23.63 रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 17.51 रुपये रहा था। 
कंपनी के नतीजे मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब गुरुवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में टीसीएस के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 2258.05 रुपये तक ऊपर चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि बाद में इसकी तेजी में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में यह 3.50 रुपये यानी 0.16% की मजबूती के साथ 2218.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख