शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिड़ला कॉर्पोरेशन (Birla Corporation) : तूफान से नुकसान

बिड़ला कॉर्पोरेशन (Birla Corporation) के दुर्गापुर सीमेंट इकाई को भारी नुकसान हुआ है। 

हाल ही में आये तूफान की वजह से कंपनी का दुर्गापुर सीमेंट संयंत्र को भारी क्षति पहुँची है, जिसकी वजह से संयंत्र की हाई टेंशन लाईन और पॉल स्ट्रक्चर को नुकसान पहुँचा है। कंपनी बिजली आपूर्ति के दोबारा संचालन के लिए भरसक प्रयास कर रही है और ऐसी उम्मीद है कि 10 से 12 दिनों में बिजली की आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू हो जायेगी। बिजली की बहाली के बाद ही इस संयंत्र से उत्पादन चालू हो पायेगा। 

कंपनी की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.57% की कमजोरी के साथ 211 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख