शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का मुनाफा 28% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) को 277 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 217 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 28% की वृद्धि हुई। 

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 30% बढ़ कर 1309 करोड़ रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1008 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कल शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.73% की बढ़त के साथ 655.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख