शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) का मुनाफा बढ़ा, शेयर लुढ़का

आईटी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के मुनाफे में वृद्धि हुई है।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1416 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में कंपनी को 1193 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 19% की बढ़ोतरी हुई है। 

जुलाई-सितंबर 2013-14 तिमाही में कंपनी की आमदनी 14% बढ़ कर 7961 करोड़ रुपये रही है, जो अप्रैल-जून 2012-13 तिमाही में 6980 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,101.55 रुपये तक नीचे चला गया है। यह सुबह 10:48 बजे 2.00% के नुकसान के साथ 1,137.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख