शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल बैंक (Federal Bank) का मुनाफा मामूली बढ़ा, शेयर उछला

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में फेडरल बैंक (Federal Bank) का मुनाफा 5% बढ़ा है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 226 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 215 करोड़ रुपये रहा था।

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 12% बढ़ कर 1858 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की समान अवधि में यह 1665 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 85 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह सुबह 11:31 बजे 10.16% की मजबूती के साथ 78.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!