शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीडियोकॉन (Videocon) : ब्राजील में फॉर्मेशन जाँच प्रक्रिया पूरी

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) ने फॉर्मेशन जाँच की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 

ब्राजील के बीएम-सील-11 की संचालक कंपनी पेट्रोलियो ब्रासिलियरो (Petroleo Brasileiro) के मुताबिक वीडियोकॉन ने फारफन कुँए (3-एसईएस-176डी) में फॉर्मेशन जाँच की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस फारफन कुँए से अच्छी मात्रा में बेहतर गुणवत्ता के तेल की प्राप्ति हुई है।

गौरतलब है कि इस ब्लॉक में पेट्रोब्रास (Petrobras) की 60% और आईबीवी ब्रासिल (IBV Brasil) की 40% हिस्सेदारी है, जबकि बीपीसीएल (BPCL) और वीडियोकॉन दोनों संयुक्त उपक्रम (JV) कंपनियाँ हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:36 बजे 2.27% की बढ़त के साथ 178.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!