शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) का मुनाफा 20% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प (Housing Development Finance Corp) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 1891 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 1575 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 20% बढ़ा है।

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 15% बढ़ कर 9971 करोड़ रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 8670 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी की गिरावट में कमी आयी। यह दोपहर 2:10 बजे 0.42% की कमजोरी के साथ 815.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!