शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स (Asian Paints) का मुनाफा बढ़ कर 327 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स (Asian Paints) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 37% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 327 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 239 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 3115 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2633 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़ कर 529.35 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 8.71% की मजबूती के साथ 529.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख