शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को अक्टूबर महीने में कई ठेके मिले हैं। 

ये ठेके कुल 1333 करोड़ रुपये के हैं।

कंपनी के जल विभाग को 1095 करोड़ रुपये के ठेके गुजरात, झारखंड और पश्चिम बंगाल में जल आपूर्ति और पाइपलाईनों के निर्माण आदि के लिए दिये गये हैं।
वहीं, कंपनी को 238 करोड़ रुपये का ठेका एचएलएल लाइफकेयर (HLL Lifecare) से पुडुचेरी में अस्पताल और संस्थान आदि के निर्माण, आधुनिकीकरण और इनके विस्तार के लिए मिला है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 0.22% की कमजोरी के साथ 923.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख