शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) का मुनाफा 21% बढ़ा, शेयर चढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में यस बैंक (Yes Bank) का मुनाफा बढ़ कर 371 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 306 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक का मुनाफा 21% बढ़ा है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 30% बढ़ कर 2947 करोड़ रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 2263 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 374.85 रुपये तक चढ़ गया है। दोपहर 2:10 बजे यह 2.11% की बढ़त के साथ 365.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख