शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) का मुनाफा बढ़ कर 1932 करोड़ रुपये

आईटी (IT) क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी विप्रो (Wipro) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 19% बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 1932 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी को 1623 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

पहले की तरह जारी कारोबार का मुनाफा देखें तो जुलाई-सितंबर 2012 में कंपनी का मुनाफा 1510 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस बार 1942 करोड़ रुपये हो गया है। इस प्रकार इसमें 28% की वृद्धि हुई है।  

इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही कंपनी की कुल आय 13% बढ़ कर 10990 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछली तिमाही में 9733 करोड़ रुपये रही थी। 
 
नतीजों की खबर मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.67% की बढ़त के साथ 514.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख