शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) का घाटा बढ़ा, शेयर लुढ़का

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज इंडिया (Jet Airways India) को 891 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 100 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी के घाटे में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 1% बढ़ कर 4195 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 4138 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 325.05 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। यह सुबह 10:46 बजे 3.55% के नुकसान के साथ 333.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख