शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का मुनाफा 45% घटा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का मुनाफा घट कर 166 करोड़ रुपये हो गया है।  

पिछले साल की समान अवधि में 304 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 45% घटा है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 7% घट कर 2005 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2164 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 7% घट कर 2017 करोड़ रुपये दर्ज हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 2169 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 191.50 रुपये तक नीचे चला गया। यह सुबह 11:14 बजै  194.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख