शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance), शेयर चढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) को 16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 262 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गयी है। 
जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 67% बढ़ कर 130 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 78 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 164.20 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह दोपहर 12 बजे 3.70% की बढ़त के साथ 161 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!