शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एफआईपीबी (FIPB) : टाटा-सिंगापुर (Tata-Singapore) एयरलाइंस को मंजूरी

टाटा समूह (Tata Group) और सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) के नयी एयरलाइंस शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है।

एफआईपीबी (FIPB) ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ टाटा के संयुक्त उपक्रम (JV) को हरी झंडी दिखा दी है। इस संयुक्त उपक्रम के तहत नयी विमानन सेवा शुरू की जायेगी, जिसमें टाटा समूह की 51% और सिंगापुर एयरलाइंस की 49% की हिस्सेदारी होगी। इस संयुक्त उपक्रम में दोनों कंपनियाँ एयरलाइंस शुरू करने के लिए शुरुआती दौर में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी। 

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इस संयुक्त उपक्रम को कंपनी मामलों के मंत्रालय से भी मंजूरी मिल चुकी है। अब इस समझौते को गृह मंत्रालय और उड्डयन मंत्रालय के साथ-साथ डीजीसीए (DGCA) से भी मंजूरी लेनी होगी। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख