शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को मिला यूनिफाइड लाइसेंस

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को यूनिफाइड लाइसेंस मिला है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सीडियरी रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) को देश भर के 22 सर्विस क्षेत्रों में सेवा मुहैया कराने के लिए यह यूनिफाइड लाइसेंस दिया गया है। इस यूनिफाइड लाइसेंस से कंपनी एक ही लाइसेंस के तहत वॉयस टेलीफोनी समेत सभी तरह की दूरसंचार सेवाएँ मुहैया करा सकेगी। देश भर में यूनिफाइड लाइसेंस हासिल करने वाली यह पहली दूरसंचार कंपनी बन गयी है। 

गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने हाल ही में भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ यूनिफाइड लाइसेंस के लिए समझौता किया था। 
शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:07 बजे कंपनी का शेयर 0.15% की कमजोरी के साथ 884.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख