शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अडानी पोर्टस (Adani Ports) का मुनाफा बढ़ कर 342 करोड़ रुपये

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में अडानी पोर्टस ऐंड इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 24% बढ़ोतरी हुई है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 342 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 276 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 55% बढ़ कर 1,150 करोड़ रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की समान अवधि में 740 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 6.63% के नुकसान के साथ 144.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!