शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का मुनाफा बढ़ा, शेयर लुढ़का

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का कंसोलिडेटेड मुनाफा  12% बढ़ा है।  

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 277 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 248 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 5% बढ़ कर 2684 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2555 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 10:54 बजे 1.60% के नुकसान के साथ यह 154.रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!