शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast)

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) को 10 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 32% बढ़ कर 483 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 365 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 23.60 रुपये तक ऊपर चला गया, लेकिन जल्दी ही बढ़त गवाँ कर दोबारा लाल निशान पर फिसल गया। यह दोपहर 2:30 बजे 1.96% के नुकसान के साथ 22.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!