शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मुनाफा 29% घटा, शेयर चढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 512 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 721 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 29% घटा है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 21343 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 19408 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 359.60 रुपये तक चढ़ गया। सुबह 10:25 बजे यह 4.60% की बढ़त के साथ 356.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन 30 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!