शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैवल्स इंडिया (Havells India) का मुनाफा बढ़ कर 126 करोड़ रुपये, शेयर उछला

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में हैवल्स इंडिया (Havells India) का मुनाफा 45% बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 126 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 87 करोड़ रुपये रहा था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 22% बढ़ कर 1166 करोड़ रुपये हो गयी है, जो पिछले साल की समान अवधि में 958 करोड़ रुपये दर्ज हुई 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 762.40 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:42 बजे यह 7.04% की बढ़त के साथ यह 749 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!