शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओबीसी (OBC) का मुनाफा घटा, शेयर लुढ़का

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) के मुनाफे में 17% की गिरावट आयी है। 

इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 251 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 302 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 3% बढ़ कर 4988 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 4821 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 153 रुपये तक नीचे चला गया। यह दोपहर 12:27 बजे 2.72% के नुकसान के साथ 155.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख