शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने वीजा विवाद सुलझाया

इन्फोसिस (Infosys) ने अमेरिका के साथ विवाद सुलझा लिया है।  

कंपनी वीजा नियमों के उल्लंघन का मामला सुलझाते हुए अमेरिकी प्रशासन को 3.4 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। कंपनी के मुताबिक अमेरिका में सुचारू ढंग से कारोबार चालू रखने के लिए विवाद को सुलझा लेना बेहतर है।

गौरतलब है कि इन्फोसिस पर कर्मचारियों को अमेरिका भेजने के लिए एच-1 वीजा के बजाए गलत तरह से बी-1 वीजा का इस्तेमाल करने का आरोप है, जबकि बी-1 वीजा का इस्तेमाल बिजनेस यात्रा के लिए किया जाता है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 3302 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 11:35 बजे यह 0.35% की कमजोरी के साथ 3312.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख