शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेसा स्टरलाइट (Sesa Sterlite) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में सेसा स्टरलाइट (Sesa Sterlite) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 2394 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 522 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 359% बढ़ा है।
जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़ कर 25,352 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 294 करोड़ रुपये रही थी।
गौरतलब है कि सेसा गोवा और स्टरलाइड इंडस्ट्रीज के विलय से बनी सेसा स्टरलाइट कंपनी ने पहली बार अपने तिमाही नतीजें पेश किये हैं। हालाँकि कंपनी के ये नतीजें पिछली तिमाही के नतीजों के तुलनीय नहीं है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 206.85 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:37 बजे यह 204.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!