शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री 29% बढ़ी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अक्टूबर 2013 में कुल 38,263 ट्रैक्टर बेचें हैं।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 29,565 वाहन बेचें थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 29% की बढ़ोतरी हुई है।  

घरेलू बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बीते वर्ष 28,872 वाहनों के मुकाबले 37,532 ट्रैक्टर बेचें। इस तरह कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 30% बढ़ी है।
अक्टूबर 2013 में कंपनी के निर्यात में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 731 ट्रैक्टरों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 693 के मुकाबले 5% ज्यादा है। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.12% की बढ़त के साथ 924.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!