शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की अक्टूबर महीने की बिक्री में 28% की गिरावट दर्ज हुई है।

कंपनी ने अक्टूबर 2013 में 51,638 वाहन बेचें, जबकि अक्टूबर 2012 में 71,771 वाहन बेचें गये। 

कंपनी की यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 33% घट कर 14,133 दर्ज हुई है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 21,119 रही थी।  
इस दौरान कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 30% घट कर 32,793 हो गयी। अक्टूबर 2013 में कंपनी ने 10,944 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 3189 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
निर्यात के मोर्चे पर अक्टूबर 2013 में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 4712 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल अक्टूबर के 3626 के मुकाबले 30% ज्यादा है।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  बीएसई में यह 1.12% की मजबूती के साथ 384.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!