शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अब डाबर (Dabur) बेचेगी मिल्क-शेक भी

डाबर इंडिया ने रियल ब्रांड नाम के तहत अब मिल्क-शेक भी बेचने का फैसला किया है। अब तक रियल ब्रांड के तहत कंपनी केवल फलों के रस बेचती रही है।  

मिल्क-शेक के बाजार में उतरने के लिए कंपनी ने अब रियल फ्रूट-शेक पेश कर दिया है। अभी इसने केवल मैंगो-शेक 200 मिलीलीटर (25 रुपये) और एक लीटर (105 रुपये) के पैक में उतारा है। 

डाबर इंडिया के जीएम - मार्केटिंग प्रवीण जयपुरियार के मुताबिक रियल फ्रूट-शेक के तहत और भी फलों के मिल्क-शेक पेश किये जायेंगे, जिससे इस श्रृंखला का विस्तार हो सके। कंपनी के अनुसार मैंगो-शेक को दिल्ली और पंजाब के बाजार में परीक्षण के लिए उतारा गया। इस पर ग्राहकों की शुरुआती प्रतिक्रिया को कंपनी ने उत्साहवर्धक बताया है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख