शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ (Suven Life) को मिले पेटेंट, शेयर चढ़ा

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के दो उत्पादों को पेटेंट मिले हैं।  

कंपनी को अपने नये केमिकल इकाईयों (एनसीई) के लिए अमेरिका और जापान से ये पेटेंट प्राप्त हुए हैं।

कंपनी के इन उत्पादों का उपयोग न्यूरोडिजेनरेटिव बीमारियों जैसे कि, अल्जाइमर और सिजफ्रेनिया आदि के इलाज के लिए किया जाता है।
ये पेटेंट 2026 और 2028 तक मान्य हैं।
गौरतलब है कि इस नये पेटेंट के साथ सुवेन को अमेरिका से अब तक 15 और जापान से 7 पेटेंट मिल चुके हैं। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 59.10 रुपये तक चढ़ गया। यह सुबह 11:20 बजे 3.81% की बढ़त के साथ 58.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!