शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिचा इंडस्ट्रीज (Richa Industries) को मिले ठेके

रिचा इंडस्ट्रीज (Richa Industries) को नये ठेके मिले हैं।  

ये ठेके 100 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) से 18 करोड़ रुपये का ठेका वेयरहाउसिंग परियोजना के लिए मिला है। कंपनी को बिहार स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से भी 45 करोड़ रुपये का ठेका 14 वेयरहाउसेज इमारतों के निर्माण के लिए दिया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्परेशन (Delhi Metro Rail Corporation) से कंपनी को 12 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, जिसके तहत कंपनी को फरीदाबाद में मेट्रो डिपो के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:33 बजे 0.45% के नुकसान के साथ यह 22 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!