शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शोभा डेवलेपर्स (Sobha Developers) के मुनाफे में इजाफा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में शोभा डेवलेपर्स (Sobha Developers) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 56.6 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले  साल की समान अवधि में यह 50.1 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 13% की बढ़ोतरी हुई है।
जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 31% बढ़ कर 544.5 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 416.2 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
कंपनी ने नतीजे बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया गुरुवार को कंपनी के शेयर भाव पर देखने को मिलेगी। हालाँकि बीएसई में आज कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में 0.19% की कमजोरी के साथ यह 307.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख