शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोल्टास (Voltas) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में वोल्टास (Voltas) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 42 करोड़ रुपये रह गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 43 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 2% की गिरावट दर्ज हुई है। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 7% बढ़ कर 1081 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1164 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 28% बढ़ कर 208 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 162 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इसी अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 5186 करोड़ रुपये के मुकाबले 7% बढ़ कर 5531 करोड़ रुपये हो गयी है।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। यह 2.04% के नुकसान के साथ 91.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!