शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कॉफी (Tata Coffee) को 30 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर लुढ़का

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी (Tata Coffee) मुनाफे से घाटे में आ गयी है।  

इस दौरान कंपनी को 30 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 46 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% घट कर 469 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 478 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयऱ भाव में गिरावट का रुख है। इस खबरर के बाद बीएसई में कंपनी का  शेयर 1020 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 3 बजे यह 8.39% ते नुकसान के साथ 1038 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख