शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 718.43 करोड़ रुपये हो गया है।
इस कारोबारी साल की पहली तिमाही में इसका मुनाफा 686.31 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में तिमाही-दर-तिमाही 4.7% की वृद्धि हुई है। कंपनी की कुल आय में तिमाही-दर-तिमाही 11.6% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 4809.57 करोड़ रुपये रही है। अप्रैल-जून 2013 तिमाही में यह 4310.53 करोड़ रुपये दर्ज की गयी थी।
कंपनी ने नतीजे गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव पर देखने को मिलेगी। हालाँकि बीएसई में आज कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में 0.46% की बढ़त के साथ यह 1580.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख