शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) में विनिवेश को मंजूरी

केंद्र सरकार ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) में विनिवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार पावर ग्रिड में 17% हिस्सेदारी बेचेगी। ओएफएस के जरिये कंपनी का 4% हिस्सा बेचा जायेगा, जबकि 13% हिस्सेदारी फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के जरिये बेची जायेगी। इसके बाद पावर ग्रिड में सरकार की 65.4% हिस्सेदारी शेष रहेगी। इस विनिवेश से सरकार को करीब 1700 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, जबकि कंपनी को 5700 करोड़ रुपये मिलेंगे।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 95.90 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:23 बजे कंपनी का शेयर 0.63% के मजबूती के साथ 95.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!