शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) का घाटा बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में स्पाइसजेट (Spicejet) को 559 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 164 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी के घाटे में बढ़ोतरी हुई है।

हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 6% बढ़ कर 1257 करोड़ रुपये हो गयी है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1185 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 18.65 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 11:40 बजे यह 3.02% के नुकसान के साथ 19.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!