शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन टीवी (Sun TV) का मुनाफा बढ़ा, शेयर गिरा

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) का मुनाफा 11% बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 169 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 152 करोड़ रुपये रहा था। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 8% बढ़ कर 466 करोड़ रुपये रही है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 433 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 405.55 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2:25 बजे 5.22% के नुकसान के साथ यह 414.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2013) 
 
 

  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!