शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) का मुनाफा 71% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 3542 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 2075 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 71% की बढ़ोतरी हुई है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 31% बढ़ कर 56,882 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 43,403 करोड़ रुपये रही थी।
नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.29% की बढ़त के साथ 385 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!