शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) का घाटा बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में इंडियन होटल्स (Indian Hotels) को 433 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 57 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 896 करोड़ रुपये रही है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 814 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भव में गिरावट का रुख  रहा। बीएसई में यह 2.12% के नुकसान के साथ 50.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!