शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेऐंडके बैंक (J&K Bank) का मुनाफा 13% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में जम्मू ऐंड कश्मीर (Jammu  Kashmir) बैंक का मुनाफा बढ़ कर 303 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में यह 269 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक का मुनाफा 13% बढ़ा है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 10% बढ़ कर 1749 करोड़ रुपये रहा है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1592 करोड़ रुपये रहा था।
नतीजों की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शु्क्रवार को शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह यह 1.36% की बढ़त के साथ 1297.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2013) 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!