शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोवा माइनिंग मामले पर उच्चतम न्यायालय (SC) का फैसला

उच्चतम न्यायालय (SC) ने गोवा माइनिंग पर फैसला सुनाया है। 

न्यायालय ने गोवा सरकार को खुदाई से निकाले गये 114 करोड़ टन आयरन ओर (Iron Ore) की ई-नीलामी का आदेश दिया है। इस ई-नीलामी की जाँच के लिए पैनल गठित की जायेगी। 

इस खबर के बाद सेसा स्टरलाइट (Sesa Sterlite) के शेयर भाव में हल्की कमजोरी का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:10 बजे यह 0.15% की कमजोरी के साथ 199.50 रुपये पर है। 
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 110.85 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 3:15 बजे यह 4.72% के नुकसान के साथ 110.95 रुपये पर है। 
शेयर बाजार में हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 127.95 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 3:17 बजे यह 3.95% के नुकसान के साथ 129 रुपये पर है।
मॉयल (MOIL) के शेयर भाव में भी गिरावट है। बीएसई में दोपहर 3:17 बजे यह 1.17% के नुकसान के साथ 227.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख