शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 12% बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 427 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 382 करोड़ रुपये रहा था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 10% घट कर 4977 करोड़ रुपये रहा है। जो पिछले साल की समान अवधि में 5515 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
नतीजें की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.14% के नुकसान के साथ 440.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख