शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को (Hindalco) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा घट कर 357 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 359 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 1% की गिरावट आयी है।

हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 6305 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 6164 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर बढ़त गवाँ कर 110.05 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2:40 बजे यह 0.49% की कमजोरी के साथ 110.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!