शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑयल इंडिया (Oil India) का मुनाफा मामूली घटा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में ऑयल इंडिया (Oil India) का मुनाफा 5% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 904 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 955 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही कंपनी की कुल आय 13% बढ़ कर 2836 करोड़ रुपये रही है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2519 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद  बीएसई में कंपनी का शेयर 471.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:50 बजे यह 1.43% की बढ़त के साथ यह 465.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!