शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरकॉम (RCom) के मुनाफे में शानदार इजाफा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 675 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 102 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 562% की बढ़ोतरी हुई है। 
जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय में भी वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 12.2% बढ़ कर 5835 करोड़ रुपये हो गयी है, पिछले साल की इसी तिमाही में यह 5202 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी ने नतीजे मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया बुधवार को कंपनी के शेयर भाव पर देखने को मिलेगी। हालाँकि बीएसई में आज कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में 5.18% की कमजोरी के साथ यह 129.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!