शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) का मुनाफा घटा, शेयर चढ़ा

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का मुनाफा 33% घटा है। 

इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 3073 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 4575 करोड़ रुपये रहा था। 

हालाँकि, इस दौरान बैंक की कुल आय 6% बढ़ कर 53119 करोड़ रुपये रही है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 49917 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 1735 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:10 बजे यह 2.63% की बढ़त के साथ 1719.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!