शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) का मुनाफा बढ़ कर 6064 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation) का मुनाफा 3% बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 6064 करोड़ रुपेय हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 5897 करोड़ रुपये रहा था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 13% बढ़ कर 22,415 करोड़ रुपये रहा है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 19,885 करोड़ रुपये रहा था। 
नतीजों की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.96% की बढ़कत के साथ 268.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!