शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आयी गैमन इन्फ्रा (Gammon Infra)

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में गैमन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Gammon Infrastructure Projects) को 23 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 8% बढ़ कर 160 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 148 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
नतीजों की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.62% की बढ़त के साथ 7.52 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!