शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) को मिली खाड़ी में दवा बिक्री की मंजूरी

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) को सऊदी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है। 

कंपनी को खाड़ी (Gulf) देशों में अपनी दवा मेरोपेनम (Meropenem) की बिक्री के लिए यह मंजूरी मिली है।

मंजूरी मिलने के बाद कंपनी सऊदी अरब में अपनी इस दवा को उतारने की तैयारी में है। मेरोपेनम दवा का उपयोग बच्चों और व्यस्कों में विभिन्न तरह के संक्रमण के इलाज में किया जाता है। गौरतलब है कि वीनस रेमेडीज पहली भारतीय कंपनी है जिसे खाड़ी बाजार में बिक्री की अनुमति मिली है। 

इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 218 रुपये तक चढ़ गया। यह 3.69% की तेजी के साथ 208.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख